देहरादून भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) ने सोमवार को एक विडियो जारी किया है, जो उत्तराखंड में के रास्ते में जान गवांने वाले आठ पर्वतारोहियों के ‘आखिरी पलों’ को दिखाता है। एक मिनट 55 सेकंड का यह विडियो एक के हेलमेट में लगे कैमरे से शूट हुआ है। बता दें कि इस टीम के सभी लोग मारे गए थे। ने टीम लीडर को छोड़कर बाकी सबके शव बरामद कर लिए हैं। यह विडियो मई के अंत में उस समय का है, जब पर्वतारोहियों का यह समूह नंदा देवी पूर्वी चोटी की 7434 मीटर की ऊंचाई पूरा करने वाला था। इन पर्वतारोहियों को फिसलन भरी बर्फ की चादर पर कतार में खड़ा देखा जा सकता है। इसी के जरिए उन्हें चोटी पर जाना था। यह विडियो एक धमाके की आवाज के साथ खत्म होता है। आईटीबीपी के अधिकारियों का इस आवाज के बारे में कहना है कि यह हिमस्खलन या बर्फ के तूफान की ध्वनि हो सकती है, जिसने उनकी जान ले ली। यह पर्वतारोही 25 मई को लापता हो गए थे और 3 जुलाई को आईटीबीपी के कर्मी आठ शवों को नीचे लेकर आए थे। आईटीबीपी के मुताबिक, 19,000 फीट की ऊंचाई पर जहां पर्वतारोहियों के शव पाए गए थे, वहीं से यह विडियो फुटेज मिला है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2S2ct6U
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें