हरिद्वार हथियार के साथ डांस का विडियो वायरल होने के बाद बीजेपी से निष्कासित उत्तराखंड के खानपुर से विधायक कुंवर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हरिद्वार के एसएसपी जनमेजय खंडूरी ने मंगलौर कोतवाली से मामले में रिपोर्ट तलब की है। खंडूरी ने बताया कि विधायक सिंह के आवास लंढौरा थाना इलाके की मंगलौर कोतवाली से उनके शस्त्र लाइसेंसों के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर वायरल विडियो की भी की जा रही है। रद्द हो सकता है लाइसेंस खंडूरी ने कहा कि अगर जांच के दौरान हथियारों के दुरुपयोग की पुष्टि होती है तो जिलाधिकारी से उनके निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी। वहीं, विडियो में प्रदेश के बारे में अपशब्द कहते विधायक की वजह से पार्टी के खिलाफ जनाक्रोश की आशंका के मद्देनजर त्वरित कार्रवाई करते हुए बीजेपी ने सिंह को गुरुवार रात ही निष्कासित कर दिया। पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से सिंह को बाहर का रास्ता दिखाने की सिफारिश को बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व ने स्वीकार कर लिया था। सिंह को अधिवक्ता का समर्थन दूसरी ओर, हरियाणा के अधिवक्ता-नेता अरुण भदौरिया ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर विधायक प्रणव सिंह का समर्थन किया है। उन्होंने पत्र में लिखा कि जिस विडियो को आधार बनाकर सिंह को पार्टी से बाहर निकाला गया है वह पुराना है और इससे विधायक के सार्वजनिक जीवन का कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार के खिलाफ साजिश रचने वाले बीजेपी के कुछ नेताओं ने जानबूझकर यह विडियो वायरल कराया है। भदौरिया ने पत्र में प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का भी आरोप भी लगाया। गुरुवार रात पार्टी से निकाले गए चैंपियन इससे पहले खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को पार्टी ने गुरुवार रात को ही पार्टी से निकाल दिया। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू ने हरिद्वार में मीडिया को जानकारी देते हुये बताया कि विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को बीजेपी से निष्कासित कर दिया गया है। इस संदर्भ में बुधवार को केंद्रीय नेतृत्व को उनके निष्कासन की सिफारिश की गई थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष अजय भट्ट और उत्तराखंड मामलों के प्रभारी श्याम जाजू ने चैंपियन के आचरण पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XDUZE1
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें