रविवार, 14 जुलाई 2019

पर्वतारोहियों का दल माउंट मुम्बा के लिए रवाना

देहरादून, 14 जुलाई (भाषा) माउंट मुम्बा के आरोहण के लिए पर्वतारोहियों का दल रविवार को उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण संस्थान (निम) से नेलांग घाटी के लिए रवाना हुआ। समुद्रतल से 5236 मीटर (17,174 फीट) की ऊंचाई वाले मुम्बा पर्वत शिखर का आरोहण अभी तक किसी ने नहीं किया है। दल की अगुवाई करने वाले निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट ने यहां बताया कि इस पर्वत शिखर के बारे में बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि हिमालय के इस दुर्गम क्षेत्र में हिम तेंदुए भी पाए जाते हैं और इस अभियान के दौरान संस्थान इस दुर्लभ जीव को फिल्माने का कार्य भी करेगा। पिछले वर्ष भी संस्थान के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट के नेतृत्व में गंगोत्री क्षेत्र की ही चार अनाम एवं ऐसे पर्वत शिखरों का सफलतापूर्वक आरोहण किया गया था जहां पहले कोई नहीं चढ़ा था। इसी तरह इस बार भी माउंट मुम्बा के आरोहण से इस पर्वत के विषय में आवश्यक जानकारियां जुटाई जाएंगी।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2XJt19W

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें