शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

हिमालयी सम्मेलन का आयोजन मसूरी में 28 जुलाई को

देहरादून, 12 जुलाई (भाषा) हिमालयी राज्यों की समस्याओं पर चर्चा के लिए मसूरी में 28 जुलाई को एक सम्मेलन का आयोजन होगा। इसका आयोजन उत्तराखंड में पहली बार किया जा रहा है। इसमें सभी हिमालयी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा प्रशासक और विशेषज्ञ भी हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में हिस्सा लेने वाले राज्यों में जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, मिजोरम और मणिपुर शामिल हैं। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि सम्मेलन में ग्लोबल वॉर्मिंग से हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण, हिमालयी क्षेत्र में सतत विकास के लिए अपनाये जाने वाली कार्ययोजना, जल संरक्षण उपायों और उसका मसौदा नीति आयोग को सौंपने पर चर्चा की जाएगी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा, ‘‘सम्मेलन में चर्चाओं से नीति आयोग और वित्त आयोग को हिमालयी राज्यों में वर्तमान स्थिति से अवगत कराने और उन्हें बेहतर वित्तीय संसाधन मुहैया कराने में मदद मिलेगी।’’


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32ozl5y

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें