शुक्रवार, 12 जुलाई 2019

ऋषिकेश का प्रसिद्ध लक्ष्मण झूला अब आम लोगों के लिए बंद, ब्रिटिश काल में हुआ था निर्माण

ऋषिकेश उत्तराखंड के ऋषिकेश में गंगा नदी पर बने को आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। नदी पर बने इस पुल की खराब हालत को देखते हुए एहतियातन प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। ऋषिकेश के प्रशासन के मुताबिक, पुल पर आम लोगों के आवागमन को अस्थाई रूप से रोका गया है और जल्द ही इसे वापस शुरू किया जा सकता है। गंगा नदी पर लक्ष्मण झूला निर्माण साल 1930 में किया गया था। नदी के दोनों हिस्सों को जोड़ने का इस्तेमाल दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु और स्थानीय लोग करते हैं। प्रशासन का कहना है कि इस पुल पर लोगों की अधिक संख्या के कारण ज्यादा बोझ पड़ रहा था। वहीं पुल की जीर्ण-शीर्ण अवस्था को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के लिहाज से इसे बंद करने का आदेश दिया। जांच एजेंसी ने जताई थी दुर्घटना की आशंका इससे पहले इसी साल जनवरी में पुल के ढांचे की जांच कराई गई थी। इस दौरान जांच एजेंसी ने पुल के कमजोर होने और इसके पैदल आवागमन के लायक ना होने की जानकारी दी थी। एजेंसी ने पुल पर अधिक भार पड़ने की स्थिति में यहां किसी हादसे की आशंका भी जताई थी, जिसे देखते हुए अधिकारियों ने अब इसपर आम लोगों के आवागमन को प्रतिबंधित करने का आदेश दे दिया।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2JtP8bM

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें