शुक्रवार, 19 जुलाई 2019

उत्तराखंडः भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित महिला जज पद से बर्खास्त

देहरादून उत्तराखंड की एक महिला जज को के आरोप में गुरुवार को पद से बर्खास्त कर दिया गया। नैनीताल हाई कोर्ट ने जज के बर्खास्तगी के संबंध में अनुशंसा उत्तराखंड शासन को भेजी थी, जिसके बाद राज्य सरकार के कार्मिक विभाग ने महिला न्यायाधीश की बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया। खबर के मुताबिक, काशीपुर की एसीजेएम रही अनुराधा गर्ग काफी समय से भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित चल रहीं थीं। अब उन पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों की गोपनीय जांच में पुष्टि के बाद उनको बर्खास्त कर दिया गया है। अनुराधा गर्ग साल 2005 बैच की न्यायिक अधिकारी थीं। और भ्रष्टाचार के आरोप में 2015 से निलंबित चल रहीं थी। गर्ग पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप थे। इस पर जांच की जा रही थी। बताया जा रहा है कि नैनीताल हाई कोर्ट की फुल बेंच ने उनकी बर्खास्तगी की अनुशंसा उत्तराखंड शासन को भेजी थी। इसके आधार पर गुरुवार को उत्तराखंड के कार्मिक विभाग ने उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Gj5Jgv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें