उत्तरकाशी, 25 जुलाई (भाषा) जिले के चिनयालीसौर खंड के एक गांव में 13 साल के एक लड़के ने आठ साल की बच्ची का कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पीड़िता की सौतेली मां ने धरासू थाने में शिकायत दर्ज कराई है जिसमें कहा गया कि लड़के ने बुधवार की शाम लड़की का बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि लड़का भी उसी गांव का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि परिवार को इस घटना के बारे में तब पता चला जब लड़की ने अपनी मां को इस बारे में बताया। लड़के को बृहस्पतिवार को किशोर न्याय बोर्ड के सामने पेश किया गया और उसे बाल सुधार गृह भेजा गया है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/30V3gRa
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें