गुरुवार, 2 जुलाई 2020

कोरोनिल दवा पर बाबा रामदेव के समर्थन में आए अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी, कहा- संत समाज है साथ

करन खुराना, हरिद्वार दवा पर चौतरफा दबाव झेल रहे और को गुरुवार को का साथ मिला है। साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण की कड़ी मेहनत की प्रशंसा करते हुए कोरोनिल दवा का समर्थन किया। श्रीमहंत नरेंद्र गिरी महाराज ने गुरुवार को कहा कि बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने कड़ी मेहनत के बाद आज इस स्थान को हासिल किया है। पतंजलि सैकड़ों रिसर्च कर रही है। कोई भी साइंस अभी तक कोरोना महामारी की दवा नहीं बना पाई है। आयुर्वेद ने हमेशा अपने चमत्कार दिखाए हैं। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने रिसर्च करके अगर ऐसी दवा निकाली है जो इस रोग को काट सके, तो उसमें कोई बुराई नहीं, बल्कि साथ देना चाहिए। बदनाम करने की साजिश अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गिरी महाराज ने कहा कि षड्यंत्र के तहत योग गुरु बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण को बदनाम करने की साजिश की जा रही, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण आयुर्वेद और जड़ी बूटियों के उत्तम ज्ञाता और महारथी हैं। कहा कि जो लोग इस दवाई का विरोध कर रहे हैं, उनसे बाबा रामदेव को घबराने की आवश्यकता नहीं है। देश का समस्त संत-समाज बाबा रामदेव के साथ है। श्रीमहंत नरेन्द्र गिरि महाराज ने कहा कि संतों का संपूर्ण जीवन राष्ट्रहित में समर्पित रहता है और एक संत के रूप में बाबा रामदेव ने देश को बहुत कुछ दिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Ao0iwQ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें