शनिवार, 18 जुलाई 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के एक और मरीज की मौत, अब तक कुल 52 लोगों की मौत

देहरादून,18 जुलाई (भाषा)उत्तराखंड में कोविड-19 के एक और मरीज की शनिवार को मौत हो जाने से राज्य में इस महामारी से मरने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 52 हो गई हैं। वहीं, संक्रमण के 174 नये मामले भी सामने आये हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन में यह कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग की बुटेलिन के मुताबिक 52 वर्षीय कोविड-19 मरीज की ऋषिकेश स्थित एम्स में मौत हो गई। उसकी मौत श्वसन तंत्र के नाकाम होने के कारण दिल का दौरा पड़ने से हुई। इस बीच, शनिवार को राज्य में संक्रमण के 174 नये मामले सामने आये। इन नये मामलों के साथ उत्तराखंड में कोविड-19 का कुल आंकड़ा बढ़ कर 4,276 पहुंच गया, जबकि अब तक कुल 52 लोगों की मौत हुई है। बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अभी कुल इलाजरत मामले 1,108 हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3eHJSNO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें