रविवार, 19 जुलाई 2020

उत्तराखंड में मिले रिकार्ड 239 नए कोविड मामले

देहरादून, 19 जुलाई :भाषा: उत्तराखंड में रविवार को एक दिन में रिकार्ड 239 नए मरीजों में कोविड 19 की पुष्टि होने से महामारी से पीडितों की संख्या 4515 हो गयी । यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित सर्वाधिक 150 ताजा मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं जबकि देहरादून जिले में 58 और उधमसिंह नगर जिले में कोविड के 13 नए मरीज मिले हैं । देहरादून में मिले 58 मामलों में से 13 सेना के कार्मिक हैं । प्रदेश में अब तक कुल 3116 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 1311 है । प्रदेश में कोविड 19 के 36 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं और महामारी से पीडित 52 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Cq7yt2

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें