![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/77124330/photo-77124330.jpg)
पुलकित शुक्ला, सेब के शौकीनों और किसानों के लिए अच्छी खबर है। नैनीताल जिले की फ्रूट बेल्ट कहे जाने वाले रामगढ़ और मुक्तेश्वर में इस बार सेब की बम्पर पैदावार हुई है। इस भारी उपज से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। जनवरी और फरवरी महीने में हुई बर्फ़बारी को सेब की अच्छी पैदावार का कारण बताया जा रहा है। नैनीताल जिले का रामगढ़ और मुक्तेश्वर क्षेत्र सेब, आड़ू, प्लम सहित कई पहाड़ी फलों की खेती के लिए जाना जाता है। यहां के फलों की मांग देश भर के कई राज्यों की मंडियों में होती है। इन पहाड़ी फसलों के व्यापार से किसानों का साल भर भरण पोषण होता है। इसलिए सेब की अच्छी पैदावार देखकर किसानों के चेहरे खिले हुए हैं। रामगढ़, मुक्तेश्वर और धानाचूली क्षेत्र के किसान बीते कई सालों से जैविक कृषि कर रहे यही कारण है कि इस क्षेत्र के फल काफी स्वादिष्ट और स्वास्थ्य वर्धक होते हैं। इन फलों की मांग दूरदराज़ की मंडियों और बाजारों में होती है। सेब की अच्छी पैदावार से संतुष्ट किसानों के सामने ये चिंता भी बनी हई है कि के कारण आई मांग में गिरावट के चलते फसल खेतों से मंडियों तक कैसे पहुंच पाएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2EeuufB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें