शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के 120 नए मामले

देहरादून, 17 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 120 नए मामले आने के साथ ही राज्य में अभी तक 4,102 लोग के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में से ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 46, देहरादून में 38 और हरिद्वार में 21 मरीजों में कोविड—19 की पुष्टि हुई है। बुलेटिन के अनुसार, उधमसिंह नगर जिले में 13 जुलाई जिस 55 वर्षीय महिला की मौत हुई थी, उसकी शुक्रवार को आयी जांच रिपोर्ट में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोविड-19 से 51 लोग की मौत हो चुकी है। प्रदेश में अब तक कुल 3,021 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 996 है। प्रदेश में कोविड-19 के 34 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3eLrlk5

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें