हरिद्वार, 17 जुलाई (भाषा) साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाडा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि महाराज ने शुक्रवार को कहा कि कोरोना वायरस संकट के समय सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं को केंद्र और राज्य सरकार की आर्थिक मदद के लिए आगे आना चाहिए और जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए। यहां निरंजनी अखाडा में संवाददाताओं से बात करते हुए महाराज ने निरंजनी पंचायती अखाड़ा के सचिव और श्री मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज की कोरोना संकट के दौरान जरूरतमंदों की मदद करने के लिए बहुत प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने अखाड़े और मंदिर ट्रस्ट की तरफ से केंद्र और राज्य सरकार को भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान कर अनुकरणीय कार्य किया है। उन्होंने कहा कि अन्य अखाड़ों ने भी केंद्र और राज्य सरकार को आर्थिक सहयोग दिया। महाराज ने कहा कि राष्ट्र पर संकट के समय अखाड़े हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते हैं और सहायता के लिए आगे बढ़कर कार्य करते हैं। उन्होंने कोरोना संकट के समय सभी धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं से सरकारों की आर्थिक सहायता करने को कहा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fEaNeX
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें