शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

प्रदर्शन नहीं करने वालों को विधानसभा में नहीं रहना चाहिए, मुख्यमंत्री ने भगत से जताई सहमति

देहरादून, 17 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत की इस बात पर सहमति जताई कि प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले नेताओं को विधानसभा में नहीं रहना चाहिए। यहां संवाददाताओं द्वारा पूछे गए एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि वह :भगत: प्रदेश में हमारी पार्टी के मुखिया हैं और उन्होंने इस संबंध में सोच समझ कर ही बोला होगा। उन्होंने कहा, ‘‘यह बात ठीक है कि जो लोग परफार्म नहीं कर पाते हैं, उन्हें विधानसभा में क्यों रहना चाहिए?’’ हालांकि, मुख्यमंत्री ने कहा कि वैसे तो यह निर्णय जनता लेती है लेकिन प्रदेश पार्टी अध्यक्ष के सामने जरूर ऐसे कुछ विषय आए होंगे तभी उन्होंने ऐसा कहा होगा। हाल में कुछ समाचार माध्यमों में प्रकाशित भगत के कथित बयान में उन्होंने कहा था कि वर्ष 2022 में आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट का बंटवारा विधायकों के कार्य के आधार पर होगा और प्रदर्शन नहीं करने वाले विधायकों का टिकट कट सकता है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZATTYZ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें