मंगलवार, 7 जुलाई 2020

उत्तराखंड में चिकित्सकों के 763 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती जल्द

देहरादून, सात जुलाई :भाषा: उत्तराखंड में चिकित्सकों के 763 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है और इसके लिए प्रदेश चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड से तत्काल विज्ञप्ति प्रकाशित कर चयन की कार्यवाही प्राथमिकता से करने को कहा गया है । मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने मंगलवार को इस संबंध में कहा कि 763 चिकित्सकों की भर्ती से राज्य के स्वास्थ्य तंत्र को मजबूती मिलेगी। यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में काफी सुधार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज हर जिले में आईसीयू की सुविधा है, चिकित्सकों की संख्या पहले की तुलना में दोगुनी है तथा टेली रेडियोलोजी और टेली मेडिसिन शुरू किया जा चुका है । उन्होंने कहा कि हम कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में सफल रहे हैं तथा उत्तराखण्ड उन राज्यों में है जहां सर्वाधिक मरीज ठीक हुए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे राज्य में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से काफी कम है। रावत ने कहा कि कोरोना काल में 400 नए डाक्टरों की भर्ती करने, 273 आईसीयू बेड और 165 वेंटिलेटर की व्यवस्था करने के साथ ही 13 जिला अस्पतालों और बेस अस्पतालों में आक्सीजन सप्लाई पाईप लाइन का निर्माण किया जा रहा है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VXzRpv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें