देहरादून, सात जुलाई :भाषा: उत्तराखंड में मंगलवार को कोविड—19 के 69 नए मामले सामने आने से इस बीमारी के मरीजों की संख्या 3230 हो गयी जबकि एक और मरीज ने दम तोड दिया। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित 75 वर्षीय एक मरीज ने यहां दून मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक को जून के आखिर में गर्दन तथा जांघ की हडिडयों के टूटने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था लेकिन आपरेशन से पहले हुई जांच में वह कोविड 19 से पीडित निकला था । मंगलवार को आए ताजा मामलों में सर्वाधिक 25 मरीज उधमसिंह नगर जिले के हैं जबकि 18 देहरादून, सात हरिद्वार, पांच नैनीताल, तीन—तीन पौडी, पिथौरागढ और उत्तरकाशी, दो—दो अल्मोडा और चंपावत तथा एक टिहरी जिले का है । सामने आए कोविड—19 के ज्यादातर मरीज दिल्ली, मेरठ, गाजियाबाद, गुरूग्राम, कानपुर, कजाकिस्तान आदि स्थानों से प्रदेश में आए हैं जबकि कुछ लोग पहले संक्रमित मरीजों के संपर्क में आकर रोगग्रस्त हुए हैं । बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार को 35 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 2621 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं वहीं 538 लोगों का इलाज चल रहा है । प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 43 मौतें हो चुकी हैं जबकि 28 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gDk3Qm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें