देहरादून, तीन जुलाई :भाषा: उत्तराखंड में शुक्रवार को कोविड-19 के 64 नए मरीज सामने आने से प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 3,048 हो गयी । प्रदेश सरकार द्वारा यहां जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को सामने आए कोविड-19 के सर्वाधिक 21 मामले देहरादून जिले से हैं जबकि 13 नैनीताल, 12 उधमसिंह नगर और आठ अल्मोड़ा जिले से हैं । उत्तराखंड में अब तक कुल 2,481 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर अस्पतालों से घर जा चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या इस समय 498 है । प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित 42 मरीजों की मौत हुई है और 27 अन्य लोग प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2YTxfuG
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें