देहरादून, पांच जुलाई (भाषा) देहरादून के मसूरी में रविवार को एक कार फिसल कर खाई में जा गिरी। इस हादसे में नोएडा के रहने वाले पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि उनकी बेटी और कार चालक घायल हो गए। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के सूत्रों ने बताया कि हादसा मसूरी से करीब चार किलोमीटर दूर किमादी गांव के पास हुआ, जहां बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से कार फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान नोएडा निवासी कारोबारी नीरज त्यागी (55) और उनकी पत्नी पत्नी शगुन (52) के रूप में हुई। हादसे में उनकी बेटी आरुषि (27) और चालक अशोक कुमार (35) घायल हो गए और इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 40 में रहने वाले नीरज त्यागी भाजपा नेता राजीव प्रताप रूडी और जदयू नेता के सी त्यागी के रिश्तेदार थे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2AwPkoR
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें