रविवार, 5 जुलाई 2020

मसूरी में कार खड्ड में गिरी, नोएडा के दंपति की मौत

देहरादून, पांच जुलाई :भाषा: मसूरी के निकट रविवार को एक इनोवा कार के खड्ड में गिर जाने से उसमें सवार उत्तर प्रदेश के नोएडा के एक दंपति की मृत्यु हो गयी तथा उनकी पुत्री सहित दो व्यक्ति घायल हो गए । राज्य आपदा प्रतिवादन बल :एसडीआरएफ: से मिली जानकारी के अनुसार, हादसा मसूरी से चार किलोमीटर दूर किमाडी गांव के पास हुआ जब बारिश से भीगी सड़क पर वाहन फिसलकर खड्ड में जा गिरा । मरने वालों की पहचान नोएडा निवासी नीरज त्यागी :55: तथा उनकी पत्नी शगुन :52: के रूप में हुई है, जबकि उनकी पुत्री आरूषि :27: और चालक अशोक कुमार :35: हादसे में घायल हो गये । घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/38s17Bv

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें