सोमवार, 6 जुलाई 2020

पेट्रोल, डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

देहरादून, छह जुलाई (भाषा) कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उत्तराखंड के सभी जिला एवं महानगर मुख्यालयों में पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर पेट्रोल पंपों पर विरोध प्रदर्शन किया और केंद्र से बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में यहां एक पेट्रोल पंप पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और इस दौरान उन्होंने संप्रग सरकार तथा वर्तमान भाजपा सरकार के समय में ईंधन और तेल की कीमतों के तुलनात्मक आंकड़ों के पर्चे भी उपभोक्ताओं को वितरित किए। इस मौके पर सिंह ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उसने ‘‘2014 से लेकर जून 2020 तक देश की जनता की गाढ़ी कमाई का 80 लाख करोड़ रुपये लूटा है।’’ उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान पिछले चार महीनों में पेट्रोल के दाम बार—बार बढ़ाकर सरकार ने मंहगाई को आसमान पर पहुंचा दिया है और पहले से दुखी जनता की और कमर तोड़ दी है। सिंह ने कहा कि वह केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कम हुई तेल की कीमतों के मुताबिक देश में भी पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gpSyd4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें