बुधवार, 8 जुलाई 2020

अल्मोडा में मकान जमींदोज, परिवार की तीन महिलाओं की मौत

देहरादून, आठ जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट क्षेत्र में एक मकान के ढह जाने से उसके मलबे में दबकर एक परिवार की तीन महिलाओं की मृत्यु हो गयी जबकि एक पुरूष मामूली रूप से घायल हो गया । द्वाराहाट के उपजिलाधिकारी आरके पांडे ने बुधवार को बताया कि कल देर रात यह घटना तेल मेनारी गांव में हुई जब भारी बारिश के कारण मकान जमींदोज हो गया । उन्होंने बताया कि मकान में सो रहे रमेश राम :60: की पत्नी चंद्रा देवी :50: तथा उनकी पुत्रियों, कमला :17: और पिंकी :12: की मलबे में दबने से मृत्यु हो गयी । घटना में राम को मामूली चोट आयीं जबकि राम का 24 वर्षीय पुत्र किशन कुमार पूरी तरह सुरक्षित बच गया । राम को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी दे दी गयी । पांडे ने बताया कि तीनों शव बरामद कर लिए गये हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3iNAifZ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें