रविवार, 5 जुलाई 2020

कर्मचारी के दिल्ली से आने की सूचना प्रशासन को न देने के आरोप में मोदी रिट्रीट सील

ऋषिकेश, पांच जुलाई (भाषा) दिल्ली से आयी कोरोनावायरस से संक्रमित महिला कर्मचारी की सूचना प्रशासन से साझा नहीं करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को यहां स्थित मोदी रिट्रीट को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करते हुए सील कर दिया तथा उसके प्रबंधक व उक्त कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। ऋषिकेश कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश कुमार शाह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि उक्त महिला कर्मचारी का आगमन हाल में बिना ई-पास के दिल्ली के रेड ज़ोन से हुआ था और दो जुलाई को जांच रिपोर्ट में उसके कोराना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। इसके बाद ऋषिकेश के उपजिलाधिकारी वरुण चौधरी के आदेश पर कोविड-19 समन्वयक एसएस यादव ने पीड़िता को एम्स ऋषिकेश के कोविड वार्ड में भर्ती करा दिया। आरोप है कि मोदी रिट्रीट के प्रबंधक सतीश व पीड़िता ने उसके दिल्ली से यहां आने की जानकारी प्रशासन से साझा नहीं की और उसे पृथकवास में भी नहीं रखा। इस आधार पर मोदी रिट्रीट के प्रबंधक सतीश व पीड़ित महिला के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम और भारतीय दंड विधान की धारा 188 व 269के तहत मामला दर्ज किया गया। प्रशासन ने मोदी रिट्रीट को निषिद्ध क्षेत्र घोषित करते हुए उसे सील कर दिया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3f8dDZy

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें