मंगलवार, 14 जुलाई 2020

देहरादून में मकान ढहने से कई लोग दबे, अब तक 3 शव और 3 घायल निकाले गए

के देहरादून में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पर चुक्खुवाला इलाके में मंगलवार देर रात एक मकान ढहा गया। मकान के मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। अभी तक तीन लोगों को जिंदा निकाला जा चुका है जबकि तीन के शव बरामद हुए हैं। एनडीआरएफ की टीमें घटनास्थल पर रेस्क्यू करने में लगी हैं। मंगलवार देर रात अचानक चुक्खुवाला इलाके में एक मकान ढह गया। मकान ढहने की आवाज सुनकर आसपास के तमाम लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस और प्रशासन को सूचना दी गई। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने भी राहत कार्य में सहयोग देना शुरू किया। घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती एसडीआरएफ की टीम ने बताया कि अब तक तीन जिंदा लोगों को मलबे से बाहर निकाला गया है। तीन लोगों में एक महिला है। तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनकी हालत गंभीर है। दबे लोगों की सटीक संख्या नहीं चल सकी पता अधिकारियों ने बताया कि मलबे से अब तक तीन लोगों के शव अब तक निकाले जा चुके हैं। राहत कार्य अभी चल रहा है। अभी यह पता नहीं चल सका है के मकान ढहने के समय वहां कितने लोग मौजूद थे।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fxMWxp

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें