देहरादून, 16 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस के एक दिन में रिकार्ड 199 नए मामले सामने आने के साथ ही कोविड-19 पीड़ितों की संख्या 3,982 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित मिले ताजा मामलों में ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक 91 मामले, नैनीताल में 34, हरिद्वार में 30, देहरादून में 27, टिहरी में 10, चमोली और पौडी में तीन—तीन मामले हैं वहीं चंपावत में एक मरीज मिला है। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में अब तक कुल 2,995 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 904 है। प्रदेश में कोविड-19 के 33 मरीज प्रदेश से बाहर जा चुके हैं और 50 मरीजों की अब तक मृत्यु हो चुकी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/395N9W0
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें