मंगलवार, 14 जुलाई 2020

कोविड-19: उत्तराखंड में एक और मरीज की मौत, मिले 78 नए मामले

देहरादून, 14 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में कोविड—19 के एक और मरीज की मृत्यु हो गयी जबकि मंगलवार को 78 नए मामले सामने आने से महामारी से पीड़ितों की संख्या 3,686 हो गयी । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 से पीडि़त 37 वर्षीय एक महिला ने नैनीताल के सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार को दम तोड़ दिया। अब तक प्रदेश में कुल मिलाकर 50 कोविड—19 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है । कोरोना वायरस से संक्रमित मिले ताजा मामलों में सर्वाधिक 34 मरीज उधमसिंह नगर जिले के हैं जबकि 22 हरिद्वार जिले तथा 12 देहरादून जिले के हैं । बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में मंगलवार को 11 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 2867 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 736 है । प्रदेश में कोविड-19 के 33 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/32dNUex

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें