शनिवार, 4 जुलाई 2020

उत्तराखंड में कोविड-19 के 45 नये मामले सामने आये, कुल मामले बढ़कर 3,093 हुए

देहरादून, चार जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में शनिवार को कोविड-19 के 45 नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 3,093 हो गए। स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन में कहा गया है कि नये मामलों में से उधम सिंह नगर में 17, देहरादून में आठ, बागेश्वर में छह, उत्तरकाशी में पांच, नैनीताल में चार, अल्मोड़ा में दो और पौड़ी, टिहरी और हरिद्वार से एक-एक मामला सामने आया है। इसमें कहा गया है कि राज्य में अभी तक कुल 2,502 मरीज ठीक हो गए हैं, 42 मरीजों की मौत हुई है और 27 राज्य से बाहर चले गए हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2VMNMP1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें