देहरादून, छह जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में सोमवार को कोविड—19 के 37 नए मामले सामने आने से महामारी से पीडितों की संख्या 3161 हो गयी जबकि टिहरी और रूद्रप्रयाग जिलों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या शून्य हो गयी । यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, ताजा मामलों में सर्वाधिक 20 मरीज उधमसिंह नगर जिले के हैं जबकि पांच हरिद्वार, चार—चार देहरादून और नैनीताल, तीन अल्मोडा और एक पौडी जिले का है । सामने आए कोविड—19 से पीडित ज्यादातर मरीज दिल्ली, यमुनानगर, गाजियाबाद, गुरूग्राम, सिकंदराबाद, सीतापुर आदि स्थानों से यात्रा करके प्रदेश में आए हैं । बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में 2568 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 505 है । रूद्रप्रयाग और टिहरी जिलों में फिलहाल कोविड-19 का कोई मामला नहीं है और वहां सभी उपचाराधीन मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं । जहां टिहरी में पिछले तीन दिनों से कोविड—19 का कोई मरीज नहीं मिला है वहीं रूद्रप्रयाग जिले में पिछले नौ दिनों से ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया । प्रदेश में कोविड 19 से अब तक 42 मौतें हो चुकी हैं जबकि 28 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3itP9f8
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें