देहरादून, पांच जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में रविवार को 31 नये कोविड-19 के मरीज सामने आए, जिससे प्रदेश में महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,124 हो गयी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा यहां जारी बुलेटिन के अनुसार, सर्वाधिक 16 ताजा मामले देहरादून जिले में सामने आए हैं जबकि सात नैनीताल जिले से और चार-चार उधमसिंह नगर और उत्तरकाशी जिले में सामने आए हैं । अब तक प्रदेश में 2,524 कोविड-19 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मरीजों की संख्या 530 है। प्रदेश में 42 कोविड-19 मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि 28 अन्य मरीज प्रदेश से बाहर चले गये हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3f4EYLZ
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें