करन खुराना, पिथौरागढ़ भारत और नेपाल बॉर्डर पर एक अनोखी शादी हुई। इस शादी में भारत का दूल्हा था और नेपाल की दुलहन थी। शादी के लिए बॉर्डर का पुल सिर्फ 15 मिनट के लिए खोला गया। इस दौरान कपल की शादी की रस्में 15 मिनट के अंदर एक मंदिर में निपटाई गईं। यह शादी हुई के पिथौरागढ़ निवासी कमलेश और नेपाल के दार्चुला की राधिका की। दोनों की शादी पहले 22 मार्च को होनी थी, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यह विवाह टल गया। लॉकडाउन के बाद दोनों के परिवारों ने बाद में शादी करे का फैसला लिया। थोड़ी देर के लिए नेपाल गए रिश्तेदार इधर मामले को बढ़ता देख युवक और युवती ने शादी करने का फैसला लिया। इस शादी को इंडो नेपाल बॉर्डर पर प्रशासन का सहयोग मिला। 15 मिनट के लिए युवक, युवक के पिता और 2 अन्य रिश्तेदारों को दुलहन लाने की आज्ञा दे दी गई। 15 मिनट में हुई शादी भारत नेपाल प्रशासन की अनुमति के बाद मंगलवार को पिथौरागढ़ निवासी कमलेश चंद अपने पिता और दो अन्य रिश्तेदारों के साथ नेपाल के दार्चुला के लिए रवाना हुआ। झूला पुल सिर्फ 15 मिनट के लिए खोला गया था। इसी वजह से हिंदू रीति रिवाज से 7 से 8 घंटे में होने वाली शादी महज 15 मिनट में कर दी गई। भारत और नेपाल के जवानों ने दी शुभकामनाएं इस विवाह में न तो फेरे हुए और न ही पिता कन्यादान कर पाए। सिर्फ दूल्हा और दुलहन ने एक दूसरे को माला पहनाई। मंदिर में ही दूल्हे ने दुलहन की मांग भरी और दोनों की शादी हो गई। दूल्हा, दुलहन को लेकर पिथौरागढ़ आ गया। इस दौरान भारत और नेपाल के जवानों ने कपल को शादी होने पर शुभकामनाएं दीं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZsxmgU
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें