शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

हरिद्वार: हिदुस्तान यूनिलीवर में 13 और कोरोना पॉजिटिव कुल 33 हुई संख्या, प्लांट सील

पुलकित शुक्ला, हरिद्वार उत्तराखंड के हरिद्वार की सिडकुल स्थित हिंदुस्तान यूनिलीवर कंपनी के प्लांट में कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। गुरुवार को 20 कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद शुक्रवार को 13 और कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ शुक्रवार को कंपनी के कोरोना पॉजिटिव कर्मचारियों की कुल संख्या 33 हो गई। प्रशासन की ओर से कंपनी के प्लांट को सील कर दिया गया है। प्लांट में कार्यरत सभी कर्मचारियों की कोरोना जांच कराई जा रही है। बीती 11 जुलाई को कंपनी के 4 कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद इनके संपर्क में आए 50 कर्मचारियों के कोरोना सैंपल लिए गए थे और एहतियातन इन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया। गुरुवार को एक निजी पैथॉलजी लैब की जांच रिपोर्ट में 20 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए और उसके बाद शुक्रवार को 13 नए कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। 155 कर्मचारियों की सैंपलिंग के निर्देश कोरोना पॉजिटिव पाए गए हिंदुस्तान यूनिलीवर के सभी 33 कर्मचारी हरिद्वार, ऋषिकेश, लक्सर सहित आसपास के क्षेत्रों के ही रहने वाले हैं। मामले की गम्भीरता को देखते हुए जिलाधिकारी सी रविशंकर ने स्वास्थ्य विभाग और कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक की। बैठक में कंपनी में कार्यरत सभी 1500 कर्मचारियों की सैंपलिंग के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कोरोना संक्रमित कर्मचारियों के घर के आसपास के ढाई सौ मीटर के क्षेत्र को भी सील किया गया है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3eGjnbE

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें