देहरादून, 15 जुलाई (भाषा) उत्तराखंड में बुधवार को कोविड—19 के 104 नए मामले सामने आने के बाद इस महामारी से पीड़ितों की संख्या 3785 हो गयी। यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोरोना वायरस से संक्रमित मिले नये मामलों में सर्वाधिक 52 मरीज देहरादून जिले के हैं जबकि 24 नैनीताल जिले, आठ उत्तरकाशी, सात पिथौरागढ, छह उधमसिंह नगर, पांच हरिद्वार जिले तथा एक—एक चंपावत और पौडी जिले के हैं। बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में बुधवार को 81 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए । अब तक कुल 2948 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी हैं और अभी 754 मरीजों का इलाज चल रहा है। प्रदेश में कोविड-19 के 33 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं और 50 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fvZ2Hf
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें