देहरादून ने प्रदेश की सरकारी नौकरियों में पदोन्नति में आरक्षण को खत्म कर दिया है। अपनी सरकार के तीन साल पूरे होने पर त्रिवेंद्र रावत सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने पदोन्नति पर लगी रोक को भी हटा दिया है। शासन के इस आदेश के बाद लंबे समय से आंदोलन कर रहे जनरल-ओबीसी के कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल भी खत्म कर दी है। प्रदेश में जनरल-ओबीसी के कर्मचारी दो मार्च से पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। कर्मचारियों की यह भी मांग थी कि पदोन्नति में लगी रोक हटाई जाए और आरक्षण खत्म करने के साथ रोस्टर में की गई नई व्यवस्था को यथावत रखा जाए। कर्मचारियों के उग्र होते आंदोलन को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने बुधवार को यह फैसला लिया। सरकार ने हड़ताल खत्म करने की काफी कोशिशें की थी लेकिन कर्मचारी अपनी मांग पर अड़े रहे थे।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3d9fwVe
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें