उधम सिंह नगर कोरोना वायरस के बढ़ते खौफ के बीच लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करना एक दूल्हे को भारी पड़ गया। क्वारंटाइन इलाके में बिना अनुमति के बारात लेकर आए दूल्हे समेत आठ अन्य लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, कुछ घंटों थाने में रखने के बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। सभी के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। यह मामला उत्तराखंड के उधमसिंह नगर का है। खटीमा पुलिस को देर रात सूचना मिली कि किच्छा तहसील के सिरौलीकला गांव में अब्दुल रजाक के घर में कई लोग एकत्र हुए हैं। लोगों ने बताया कि अब्दुल रजाक की बेटी का निकाह है और बारात आई है। बारात में भी कई लोग शामिल हुए हैं। ऐसे में पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने भीड़ देखी और लोगों को फटकार लगाई। पढ़ेंः पुलिस देखकर भागे लोग पुलिस को देखकर मौके से कई लोग भाग खड़े हुए। इधर पुलिस ने दूल्हे सलीम, उसके पिता फहीम और निकाह करा रहे काजी समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है। पढ़ेंः नहीं ली थी निकाह की अनुमति पुलिस ने बताया कि इन दिनों लॉकडाउन है। जिनके यहां शादियां प्रस्तावित हैं, उन्हें टालने को कहा जा रहा है। अगर वे शादी नहीं टाल सकते तो उन्हें शर्तों के साथ अनुमति दी जा रही है। शादी में दोनों पक्षों और दूल्हा-दुलहन समेत 4 से 5 लोगों से ज्यादा को शामिल होने की अनुमति नहीं है। पढ़ेंः आठ मरीज मिलने के बाद संवेदनशील है इलाका बताया जा रहा है कि यह इलाका बहुत संवेदनशील है। यहां पर दो दिनों पहले आठ कोरोना वायरस पॉजिटिव मिले थे। पुलिस ने बताया कि मरीजों का इलाज चल रहा है और जिस जगह पर शादी थी वह इलाका पूरी तरह से क्वारंटाइन किया गया है। क्वारंटाइन होने के बावजूद ये लोग वहां शादी का समारोह आयोजित कर रहे थे जो गैर कानूनी है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3dzGq8U
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें