देहरादून, 14 मार्च (भाषा) उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे राज्य में कार्यक्रमों का आयोजन कोरोना वायरस खतरे के मद्देनजर टाल दिया गया है। इन कार्यक्रमों का आयोजन 18 मार्च को होना था। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने सभी जिलाधिकारियों को शुक्रवार को भेजे एक पत्र में कहा कि कोरोना वायरस के वैश्विक महामारी बनने और धीरे-धीरे बड़े वैश्विक संकट का रुप ले लेने के कारण 18 मार्च को राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में तय आयोजनों को अगले आदेश तक टाल दिया गया है। हालांकि उत्तराखंड में कोरोना वायरस के किसी मामले की पुष्टि नहीं हुई है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2U7NDUu
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें