सोमवार, 2 सितंबर 2019

कोश्यारी ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया

देहरादून, दो सितंबर (भाषा) वरिष्ठ भाजपा नेता भगत सिंह कोश्यारी ने महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त होने के बाद पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया । प्रदेश पार्टी अध्यक्ष अजय भटट को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कोश्यारी ने संवैधानिक जिम्मेदारी संभालने के मददेनजर उनसे इस्तीफा स्वीकार करने का आग्रह किया है । उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2zL7SO4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें