सोमवार, 2 सितंबर 2019

राज्यपाल बनने के बाद भगत सिंह कोश्यारी ने दिया पार्टी से इस्तीफा

देहरादून उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रहने के साथ ही लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों के सदस्य रहे बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। 'भगत दा' के नाम से आम लोगों मे लोकप्रिय कोश्यारी ने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को अपने देहरादून स्थित आवास पर अपना इस्तीफा सौंपा। रविवार को राष्ट्रपति ने कोश्यारी को महाराष्ट्र का राज्यपाल बनाने का ऐलान किया था। राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्ति के बाद किसी राजनैतिक दल के सदस्य न रहने कई अनिवार्यता के चलते यह कदम उठाया गया है। महाराष्ट्र राज्य का राज्यपाल नियुक्त किए जाने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी को बधाई देने वालों का तांता लगा है। आम लोग, पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं विपक्षियों ने भी उन्हें बधाई दी। कोश्यारी को बधाई देने वालों में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्य मे नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश भी शामिल रहे। भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड राज्य से बनने वाले पांचवें राज्यपाल हैं। उनसे पूर्व नौकरशाह रहे बी. डी. पांडेय, पूर्व सैन्य अधिकारी रहे एम. एम. लखेड़ा, नारायण दत्त तिवारी भी राज्यपाल रह चुके हैं। वर्तमान में भी अवकाश प्राप्त ऐडमिरल देवेन्द्र जोशी अंडमान निकोबार के राज्यपाल हैं।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2zO6dqZ

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें