देहरादून, एक सितंबर (भाषा) बारिश के बाद अचानक आये पानी के बहाव में बह गयी एक कार में फंसे एक प्रोफेसर को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की तत्परता से नया जीवन मिल गया । पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वाकया देहरादून जिले के सहसपुर क्षेत्र में कल रात मध्यरात्रि के बाद का है जब यहां के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ाने वाले प्रोफेसर नवीन पांडे (45) अपनी कार से कहीं जा रहे थे और उनकी कार बारिश के कारण बरसाती नदी के रपटे पर अचानक आये पानी के उफान में बहने लगी । पानी में बहते-बहते कार एक किलोमीटर आगे पहुंच गयी और कहीं पर जाकर अटक गयी । उनकी किस्मत अच्छी थी कि रात के अंधेरे में भी उनकी कार को किसी ने बहते देख लिया और तुरंत पुलिस तथा एसडीआरएफ को सूचित कर दिया । सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पांडे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया और उन्हें नया जीवन दिया । इस घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2Lee2gp
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें