मंगलवार, 3 सितंबर 2019

तेंदुए के हमले में महिला की मौत

पिथौरागढ़, तीन सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के पापदेव गांव में मंगलवार शाम तेंदुए के हमले में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति जख्मी हो गया। पिथौरागढ़ के एसडीएम गुजर सैनी ने बताया कि तेंदुए ने दंपति पर उनके घर के परिसर में हमला किया। उन्होंने बताया कि हमले में किरण देवी बुरी तरह से जख्मी हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। एसडीएम ने बताया कि उनके पति मनोज राम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए गांव में एक पिंजरा रख गया है। स्थानीय लोगों को तेंदुआ अक्सर इलाके में नजर आता है।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2ZHqdKD

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें