![](https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/71352582/photo-71352582.jpg)
पिथौरागढ़, 28 सितंबर (भाषा) एक तेंदुए ने शनिवार सुबह यहां के एक गांव में तीन साल के बच्चे को उसकी मां की गोद से छीनकर मार डाला। बेरीनाग वन क्षेत्र अधिकारी जगदीश जोशी ने कहा कि बच्चे की मां जब अपने घर के आंगन में उसे स्तनपान करा रही थी, तभी तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। जोशी ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा उसका पीछा किये जाने के बाद तेंदुए ने बच्चे को लगभग 250 मीटर तक घसीटने के बाद छोड़ दिया। उन्होंने कहा कि लड़का नैतिक कर्क को पास के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वन अधिकारी ने कहा, ‘‘गांव में एक पिंजरा लगाया गया है और गश्त तेज कर दी गई है।’’ जिले में इस महीने में तेंदुए द्वारा की गई यह दूसरी हत्या है। पिथौरागढ़ वन प्रभाग के पपदेव गांव में 3 सितंबर को 22 वर्षीय एक महिला को तेंदुए ने मार डाला था।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2lTcI8K
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें