सोमवार, 2 सितंबर 2019

उत्तराखंड में इस मानसून में अब तक 60 मरे

देहरादून, दो सितंबर (भाषा) उत्तराखंड में इस मानसून सीजन में बादल फटने, भूस्खलन होने तथा बाढ में बहने जैसी घटनाओं में अब तक 60 व्यक्तियों की जान जा चुकी है । भारी बारिश के चलते हुई इन घटनाओं से राज्य के सभी 13 जिले प्रभावित हुए हैं जिनमें उत्तरकाशी जिला आपदा से सबसे ज्यादा ग्रस्त रहा और वहां सर्वाधिक लोगों की जान गयी । उत्तरकाशी जिले में आपदा राहत कार्यों में लगे एक निजी हैलीकाप्टर में सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु सहित कुल 20 व्यक्तियों की जान गयी । पन्द्रह जून से शुरू मानसून सीजन की राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, चमोली जिले में 15, टिहरी में पांच, रूद्रप्रयाग जिले और पौडी में चार—चार, नैनीताल और पिथौरागढ में तीन—तीन, उधमसिंह नगर और बागेश्वर में दो—दो और देहरादून तथा हरिद्वार में एक—एक व्यक्ति की मौत वर्षा आधारित घटनाओं में हुई है । उत्तरकाशी जिले में अभी भी राहत अभियान जारी है और ये आंकडे अभी परिवर्तित हो सकते हैं । रिपोर्ट के अनुसार, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में 396 जानवर भी मारे गये जबकि 49 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गये ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2NFGMQO

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें