देहरादून, एक सितंबर (भाषा) मतदाता सूचियों को शत प्रतिशत त्रुटिमुक्त करने के लिए रविवार से 15 अक्टूबर तक मतदाता सत्यापन कार्यक्रम चलाया जायेगा। यहां एक कार्यक्रम में प्रदेश की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या ने उत्तराखण्ड में ‘वोटर सत्यापन कार्यक्रम' की शुरूआत करने के बाद बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य मतदाता सूचियों को 100 प्रतिशत सत्यापित करना व त्रुटिरहित करना है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में मतदाता द्वारा वोटरकार्ड में दर्ज अपने और अपने परिवार के विवरण की जांच करके उसे प्रमाणित किया जा सकता है। इससे निर्वाचक नामावली को 100 प्रतिशत त्रुटिरहित बनाया जा सकता है। इस अभियान में ‘लॉजिकल’ त्रुटियां व ‘डुप्लीकेट’ त्रुटियां भी दूर की जाएंगी। सौजन्या ने बताया कि मतदाता को अपने विवरण की जांच के लिए अपने वोटर कार्ड नम्बर से डब्लूडब्लूडब्लू डाट एनवीएसपी डाट इन पर लॉगइन करना होगा। इसके बाद अपना नाम, जन्मतिथि, लिंग, संबंध या संबंधी का नाम, पता व फोटो का सत्यापन करना होगा और त्रुटियां होने पर अपने विवरण व फोटोग्राफ में परिवर्तन के लिए सही जानकारी अंकित करनी होगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, वोटर हेल्पलाइन नम्बर 1950 पर कॉल की जा सकती है या वोटर हेल्पलाइन मोबाइल ऐप का उपयोग भी किया जा सकता है। इसके अलावा मतदाता सुविधा केंद्र भी बनाए गए हैं।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PJhOCS
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें