सोमवार, 2 सितंबर 2019

दुष्कर्म का विचाराधीन कैदी हिरासत से फरार

पिथौरागढ, दो सितंबर (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने का आरोपी एक विचाराधीन कैदी सोमवार को न्यायिक हिरासत से फरार हो गया । पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरू ने बताया कि उत्तर प्रदेश के बरेली का आरोपी प्रदीप कुमार दोपहर बाद दीवार फांद कर फरार हो गया । उन्होंने बताया कि कुमार को दस दिन पहले पॉस्को एक्ट के तहत गिरफतार किया गया था । उस पर एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है । राजगुरू ने बताया कि विचाराधीन कैदी को पकडने के लिये टीमें बनायी गयी हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2MR7GW4

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें