सोमवार, 2 सितंबर 2019

अल्‍मोड़ा: तेज बारिश से गिरा मकान, 4 घायल, कई और के दबे होने की आशंका

अल्‍मोड़ा इलाके में हुई लगातार तेज बारिश की वजह से अल्‍मोड़ा जिले के झज्‍जर गांव में एक घर ढह गया। मंगलवार को हुई इस घटना में चार लोग घायल हुए हैं। आशंका है कि मकान के मलबे में और लोग भी दबे हो सक‍ते हैं। बचाव और राहत कार्य जारी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड में इस मॉनसून सीजन में बादल फटने, भूस्खलन होने तथा बाढ में बहने जैसी घटनाओं में अब तक 60 व्यक्तियों की जान जा चुकी है। भारी बारिश के चलते हुई इन घटनाओं से राज्य के सभी 13 जिले प्रभावित हुए हैं जिनमें उत्तरकाशी जिला आपदा से सबसे ज्यादा ग्रस्त रहा और वहां सर्वाधिक लोगों की जान गई। उत्तरकाशी जिले में आपदा राहत कार्यों में लगे एक निजी हेलिकॉप्‍टर में सवार तीन व्यक्तियों की मृत्यु सहित कुल 20 व्यक्तियों की जान गई । 15 जून से शुरू मानसून सीजन की राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं में 396 जानवर भी मारे गए, जबकि 49 मकान पूरी तरह ध्वस्त हो गए।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/2PBjIW0

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें