देहरादून उत्तराखंड में अगले साल विधानसभा चुनाव () होने हैं, लेकिन उससे पहले राज्य की दो सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस और भाजपा में घमासान मचा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत जहां पार्टी हाईकमान से नाराज चल रहे हैं तो वहीं सतारूढ़ पार्टी भाजपा के मंत्री हरक सिंह ने कैबिनेट की बैठक में ही इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। हालांकि अब दोनों दल विवाद खत्म का होने दावा कर रहे हैं, लेकिन इससे यह तो स्पष्ट है दोनों दलों में अंदरुनी कलह की स्थिति है। चुनाव से ठीक पहले एक नजर डालते हैं उत्तराखंड विधानसभा की गणित क्या कह रही, किस पार्टी के कितने विधायक हैं। किस पार्टी के कितने विधायक वर्ष 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 70 में से 56 सीटों पर जीत दर्ज की थी। उससे पहले वहां कांग्रेस की सरकार थी। इस तरह देखें तो प्रदेश में भाजपा के कुल 56 विधायक हैं। प्रदेश में कांग्रेस के 10 विधायक ही हैं। इसे अलावा दो सीटों पर निर्दलीय जबकि दो सीटें रिक्त हैं। एक सीट पर एंग्लो इंडियन समुदायक के नामित विधायक हैं। इस बार भी लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार भी मुख्य लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच ही दिख रही है। प्रदेश के युवाओं को साधने के लिए भाजपा ने इस साल 4 जुलाई को पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया। जानकार मानते हैं कि पार्टी को जातीय समीकरण साधने के लिए राजपूत चेहरे की जरूरत थी। इस लिहाज से भी पुष्कर सिंह धामी पार्टी के सभी मानकों पर फिट बैठे, इसलिए उन्हें पार्टी की कमान सौंपी गयी, और वे कम उम्र की सीएम हैं, बीजेपी युवाओं को साधने में लगी है। धामी दावा कर रहे हैं कि इस बार बीजेपी में प्रदेश की 60 सीटें जीतेगी। इसके लिए वे कई जिलों की यात्रा भी कर रहे हैं। उधर कांग्रेस ने हरीश रावत की नाराजगी खत्म करने का दावा कर रही है। खबरों की मानें तो इस चुनाव भी वे कांग्रेस की तरफ से मुख्यमंत्री चेहरा वही होंगे। सर्वे के अनुसार प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्करएबीपी और सी वोटर द्वारा 13 नवंबर से 9 दिसंबर के बीच कराये गये सर्वे की रिपोर्ट भाजपा की परेशानी बढ़ा सकती है। सर्वे के मुताबिक उत्तराखंड के 40 फीसदी वोटर बीजेपी के पक्ष में हैं तो वहीं कांग्रेस के पक्ष में करीब 36 फीसदी मतदाता है। इसके अलावा 13 फीसदी मतदाता आम आदमी पार्टी की तरफ है। अन्य के खाते में करीब 11 फीसदी मतदाताओं का झुकाव है। सर्वे में साफ है कि उत्तराखंड के चुनावी रण में असल मुकाबला बीजेपी-कांग्रेस के बीच ही है। रिपोर्ट बताती है कि बीजेपी के खाते में 33 से 39 सीटें जाती हुई दिखाई दे रही है। इसके अलावा कांग्रेस के हिस्से में 29 से 35 सीटों का अनुमान जताया जा रहा। 1-3 सीटें आप के खाते में, जबकि अन्य के खाते में 0-1 सीट जाने का अनुमान है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3EpH9Wj
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें