करन खुराना, नैनीताल हल्द्वानी में एक हैरानी वाला मामला सामने आया है। सुशीला तिवारी अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई कि एक कोरोना संक्रमित मरीज अपने बिस्तर से लापता हो गया है। चूंकि मरीज कोरोना संक्रमित था, इसलिए मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ हल्द्वानी शांतनु पराशर फ़ोर्स के साथ रात में मरीज को ढूंढने में लगे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिली। गुरुवार सुबह लापता मरीज का शव कोविड सेंटर के बाथरूम में मिला, जिसके बाद कोविड सेंटर में हड़कम्प मच गया। एसएसपी नैनीताल सुशील मीणा ने बताया कि बुधवार रात सूचना मिली थी रामनगर निवासी रईस अहमद उम्र 55 अपने बिस्तर से लापता है। कैमरे में बाहर जाने वाले रास्ते पर देखा गया तो कोई मरीज बाहर जाते हुए नहीं दिखा जिसके बाद मरीज को अंदर ही ढूंढा तो मरीज बाथरूम में मिला। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों ने मरीज की जांच करने पर उसे मृत घोषित कर दिया। सीओ हल्द्वानी शांतनु पराशर ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम हो गया है।रिपोर्ट शुक्रवार को मिलेगी। आईसीएमआर गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए परिवार को शव सौंप दिया गया है। सुपुर्द ए खाक भी आईसीएमआर गाइडलाइन्स के अनुसार ही होगा। परिवार ने कार्यवाही की मांग की है लेकिन अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर आने पर विधि अनुसार कार्यवाही की जाएगी।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/31pBKgC
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें