देहरादून, 29 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के भाजपा प्रमुख बंशीधर भगत ने शनिवार को बताया कि जांच में उनमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी हैं । भगत ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उत्तराखंड भाजपा के उपाध्यक्ष देवेंद्र भसीन ने कहा कि भगत का उपचार शुरु कर दिया गया है। उन्होंने प्रदेश के पार्टी प्रमुख के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। भगत ने शनिवार को ट्वीट किया, “मैंने शुक्रवार को कोविड-19 की जांच कराई और मेरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले हफ्ते मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वे सभी कोविड-19 की जांच करवाएं।” उन्होंने कहा, “आप सभी के आशीर्वाद और दुआओं की वजह से मैं जल्दी ठीक होकर वापस आऊंगा।” भसीन ने कहा कि भाजपा मुख्यालय को दो दिन के लिए बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रहेगा और इस दौरान कार्यालय को पूरी तरह से संक्रमणमुक्त किया जाएगा। कार्यालय सोमवार को फिर से खुलेगा।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gIAScm
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें