देहरादून, छह अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को चार और कोविड-19 मरीजों की मौत हो गयी जबकि 359 नए मामलों की पुष्टि होने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8623 हो गयी । प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, कोविड-19 के तीन मरीजों की मृत्यु एम्स ऋषिकेश में हुई जबकि एक अन्य ने दून मेडिकल कॉलेज में दम तोडा । प्रदेश में महामारी के चलते अब तक 102 मरीजों की मौत हो चुकी है । कोरोना वायरस संक्रमण के सर्वाधिक 109 नए मामले हरिद्वार जिले में मिले हैं, जबकि देहरादून जिले में 68, उधमसिंह नगर में 56, उत्तरकाशी में 34, पौडी में 33, टिहरी में 30, बागेश्वर में 21 मरीज सामने आए हैं ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3gB5fCq
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें