देहरादून, 20 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बृहस्पतिवार को भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया जिसकी चपेट में आने से एक महिला की मृत्यु हो गयी। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, घटना भिकियासैंण तहसील के डढोली गांव की है जहां भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया और उसकी चपेट में आकर महिला की मौत हो गयी । महिला की पहचान 46 वर्षीय विमला नेगी के रूप में हुई है।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3j1UycG
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें