गुरुवार, 13 अगस्त 2020

उत्तराखंड में तीन और कोविड मरीजों की मौत, मिले 416 नए मरीज

देहरादून, 13 अगस्त (भाषा) उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोविड—19 ने तीन और मरीजों की जान ले ली जबकि 416 नए मरीजों में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि होने से महामारी से पीडितों का आंकडा 11302 हो गया । यहां प्रदेश के स्वास्थय विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में हुई तीनों मौतें एम्स ऋषिकेश में हुई जहां 72 और 78 वर्षीय दो पुरूष मरीज और एक 26 वर्षीय महिला ने महामारी से दम तोड़ा । अब तक प्रदेश में 143 कोविड मरीजों की जान जा चुकी है । कोरोनावायरस से संक्रमित सर्वाधिक 186 ताजा मामले उधमसिंह नगर जिले में मिले जबकि हरिद्वार जिले में 64, देहरादून में 22, उत्तरकाशी में 15 और नैनीताल में 13 मरीज सामने आए हैं । प्रदेश में अब तक कुल 7014 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं और उपचाराधीन मामलों की संख्या 4103 है । प्रदेश में कोविड 19 के 42 मरीज प्रदेश से बाहर चले गए हैं ।


from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fUpSZ1

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें