ऋषिकेश, 13 अगस्त (भाषा) अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर बुधवार देर शाम यहां बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर की एक प्रतिमा को खंडित कर दिया गया जिससे स्थानीय लोगों में रोष फैल गया । रेलवे स्टेशन मार्ग स्थित अम्बेडकर चौक में स्थापित डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के खंडित होने से आक्रोशित लोगों ने इस मामले में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई । इसके अलावा उन्होंने ऋषिकेश की महापौर अनिता ममगाईं से भेंट कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु एक ज्ञापन भी दिया है। इस घटना को निंदनीय बताते हुए अनिता ने नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त को नगर निगम की तरफ से भी ऋषिकेश पुलिस कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है। अनिता ने इसी वर्ष 13 लाख रू की लागत से इस मूर्ति व चौक का जीर्णोद्धार कराया था ।
from Uttarakhand News in Hindi, Uttarakhand News, उत्तराखंड समाचार, उत्तराखंड खबरें| Navbharat Times https://ift.tt/3fRRGNB
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें